महिला से मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
Pilibhit News - थाना अमरिया के ग्राम नूरपुर की रेहाना ने शिकायत दर्ज कराई है कि 1 सितंबर को तीन आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इस घटना में वह घायल हो गई। शोर मचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर...
Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 6 Sep 2025 04:14 AM

थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी रेहाना पत्नी अब्दुल रशीद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि एक सितंबर को सुबह दस बजे रियाज अहमद, मुनाजिर, रिजवान ने उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। जिससे वह घायल हो गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




