
लेखा सहायक से महिला ने की मारपीट,हंगामा
संक्षेप: Pilibhit News - जहानाबाद के ललौरीखेड़ा ब्लॉक में एक महिला ने लेखा सहायक गौरव कटियार के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। महिला ने कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ भी अभद्रता की और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने...
जहानाबाद। ललौरीखेड़ा ब्लॉक में तैनात लेखा सहायक के साथ महिला ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। पास में मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ भी अभद्रता की गई। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। सहायक की तहरीर पर थाना जहानाबाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकास खण्ड ललौरीखेड़ा में तैनात मनरेगा लेखा सहायक गौरव कटियार ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 26 अगस्त को दोपहर तीन बजे जया गंगवार निवासी ग्राम कुकरीखेड़ा अपने किसी रास्ते संबंधी कार्य के लिये खण्ड विकास अधिकारी से विवाद कर रही थी।

उनके रास्ते के संबंध में खण्ड विकास अधिकारी ने उसे और सचिव को एक पत्र लिखने के लिए कहा गया। जिस पर उसने पत्र बना दिया। पत्र खण्ड विकास अधिकारी को हस्ताक्षर के लिए दिया गया। जिसे लेकर खण्ड विकास अधिकारी ग्राम भ्रमण पर निकल गए। खण्ड विकास अधिकारी के जाने पर जया गंगवार ने उसे और कंप्यूटर ऑपरेटर प्रिंस कुमार से अभद्रता करना शुरू कर दी। अनावश्यक वीडियो रील बनाना शुरू कर दी गई। जिस पर उन्होंने जय गंगवार को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। जया गंगवार ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। कंप्यूटर ऑपरेटर ने बचाने का प्रयास किया तो उससे भी काफी अभद्रता की गई। अभिलेख भी फाड़ दिए गए। उसको फर्जी मुकदमे में फंसने की धमकी भी दी गई। जहानाबाद पुलिस में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




