Pilibhit News: घरेलू विवाद में महिला से मारपीट
Pilibhit News: थाना क्षेत्र के ग्राम भगवन्तापुर निवासी अनीता देवी ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 30 जून की रात करीब आठ बजे उसने अपने पति प्र

Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम भगवन्तापुर निवासी अनीता देवी ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 30 जून की रात करीब आठ बजे उसने अपने पति प्रेमपाल से बच्चे के लिए दूध लाने को कहा। इसी बात पर पति ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सास दुलारो देवी, जेठ मुकेश, जेठानी लक्ष्मी देवी, देवर हरीश तथा ससुर लालता प्रसाद ने भी मारपीट की और फूंकनी से हमला कर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया गया, जिससे वह पूरी रात घर के बाहर घायल अवस्था में पड़ी रही।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष पहले भी मारपीट करता रहा है और जान से मारने की धमकी दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


