
बाइक से टक्कर मार कर किया घायल, विरोध पर पीटा
Pilibhit News - गांव कुर्रेया खुर्द की मीना कुमारी ने बताया कि उनके दुकान पर काम करने वाले नौकर विशाल को बाइक से टक्कर मारी गई। शिकायत करने पर राजीव और अन्य ने मीना और उनके भतीजे वीरू को घेरकर लाठी डंडों से पीटा।...
थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव कुर्रेया खुर्द की रहने वाली मीना कुमारी पत्नी पप्पू शर्मा ने बताया कि सात अगस्त को उनकी दुकान पर काम करने वाला नौकर विशाल खाना खाने के बाद टहलने निकला। इस दौरान गांव के ही राजीव पुत्र नीलकंठ ने बाइक से विशाल को टक्कर मार दी। मीना कुमारी को जब इसकी जानकारी लगी तो वह अपने भतीजे वीरू के साथ राजीव के घर शिकायत करने जा रही थी। आरोप है रास्ते में राजीव, सुखलाल, मोरपाल पुत्रगण नीलकंठ, मोनू पुत्र खेमकरन, और नीलकंठ ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। उन्होंने विशाल और वीरू के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडों से पीटा और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।

पिटाई से दोनों घायल हो गए। लोगों ने बमुश्किल दोनों को बचाया। मीना कुमारी मामले की शिकायत करने कई बार थाने गई लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। आरोप है एक दरोगा की मिली भगत के चलते आरोपियों ने महिला पर ही झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। 10 अगस्त को मीना कुमारी दुकान से वापस घर जा रही थी। आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है घर से निकलने पर आरोपी रास्ता घेर आए दिन धमकाते हैं। मीना कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




