गन्ना विकास राज्यमंत्री ने विजेताओं को प्रदान किए प्रमाणपत्र
पीलीभीत में सुमन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिह गंगवार और विशिष्ट अतिथि डॉ.आस्था अग्रवाल ने बच्चों को पुरस्कार दिए। जितेन्द्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राम नरेश और आकाश बाबू क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

पीलीभीत। सुमन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की ओर से जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिह गंगवार और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ.आस्था अग्रवाल ने विजेता बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जितेन्द्र कुमार ने प्रथम, राम नरेश द्वितीय, आकाश बाबू तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा नवनीत गंगवार को चतुर्थ स्थान मिला। विजेताओं को नकद पुरस्कार समेत प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किए गए। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के निदेशक सौरभ सक्सेना, संजय सक्सेना विपिन सक्सेना, सतीश गिरि, रामजी सक्सेना, संजीव राजपूत, खेमकरन, नेहा राजपूत, रंजन विश्वकर्मा, निर्मला, भूमिका, यशपाल, प्रियका मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


