वन्यजीव प्रेमियों ने पुलवामा के शहीदों को नमन किया
Feb 15, 2026 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News - पीलीभीत में वन्यजीव रेसक्यू प्राथमिक उपचार और प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पुलवामा के शहीदों को याद करते हुए किया गया। डीएफओ मनीष सिंह ने वन्यजीवों की अध्ययन और गतिविधियों को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला में बाघ मित्रों को नई जानकारियाँ दी गईं। आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

पीलीभीत। वन्यजीव रेसक्यू प्राथमिक उपचार और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन पुलवामा के शहीदों को याद कर किया गया। इससे पूर्व दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर डीएफओ मनीष सिंह ने कहा कि वन्यजीवों को समझने के लिए उनके बारे में स्टडी करने और उनकी गतिविधियों को जानने की जरूरत है। कार्यशाला में बाघ मित्रों को कई तरह से नई नई जानकारियां दी गई। इसके बाद समापन अवसर पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया। विश्व प्रकृति निधि के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि अब अगले प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


