Pilibhit News: हाथियों ने फिर रौंदी धान-गन्ने की फसल

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: जोगराजपुर के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में जंगली हाथियों ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों के झुंड ने धान और गन्ने की खड़ी फसल को रौंदा, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है। प्रभावित किसान प्रशासन से नुकसान का आकलन और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Pilibhit News: हाथियों ने फिर रौंदी धान-गन्ने की फसल

Pilibhit News: जोगराजपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार रात हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर धान और गन्ने की खड़ी फसल को रौंद दिया। गुरूवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को फसल बिखरी मिली, जिसके बाद नुकसान का पता चला। जंगली हाथियों के झुंड ने लकी शर्मा, जगदीश यादव, दोदराम गौतम समेत कई किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाया। हाथियों के निकलने के बाद खेतों में फसल बर्बाद पड़ी मिली। लगातार हाथियों की आवाजाही से किसान अपनी फसल और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। किसानों ने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: हाथियों ने फिर रौंदी धान-गन्ने की फसल