जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, झाला तोड़ा
पूरनपुर क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथी आकर उत्पात मचाने लगा है। हाथी में एक झाला तोड़ दिया और खेतों को भी नुकसान किया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग के वॉचर पहुंच गए हैं। हाथी कहां से आए हैं, इसकी...
पूरनपुर क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथी आकर उत्पात मचाने लगा है। हाथी में एक झाला तोड़ दिया और खेतों को भी नुकसान किया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग के वॉचर पहुंच गए हैं। हाथी कहां से आए हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है।
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पूरनपुर इलाके के रमनगर क्षेत्र के ग्राम मटिया लालपुर में जंगली हाथी दिखाई दिया। जंगली हाथी दिखाई देने के बाद ग्रामीणों का हुजूम एकत्र हो गया। हाथी ने इस कदर उत्पात मचाया कि सतीश मंडल का झाला तोड़ दिया। इसके बाद गांव के खेतों में भी जमर उत्पात मचाया। सूचना पुलिस को दी गई तो माधौटांडा पुलिस और वन विभाग के वॉचर पहुंच गए हैं। वॉचरों ने वन अफसरों को सूचना दे दी है। हाथी आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।