Pilibhit News: पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: बीसलपुर में प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने पति को चाय में जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। मृतक रमाकान्त मिश्रा की मौत के बाद उसकी पत्नी रेनू और प्रेमी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Pilibhit News: पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Pilibhit News: बीसलपुर। प्रेम प्रसंग के चलते पति को कथित रूप से चाय में जहर देकर मारने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां स्थित एकता नगर कॉलोनी निवासी रमाकान्त मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के भाई बृजगोपाल ने बीसलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमेआरोप लगाया गया था कि रेनू का शाहजहांपुर के थाना व जिला क्षेत्र के ग्राम रौसर कोठी निवासी दूर के रिश्तेदार शिवम शुक्ला से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दो दिन पहले शिवम रेनू से मिलने उसके घर आया था। इसी दौरान रमाकान्त मजदूरी से लौटे और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर रमाकान्त और शिवम के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने शिवम को हिरासत में ले लिया था। परिजनों का आरोप है कि रेनू ने रमाकान्त को चाय में जहर दे दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान मौत का स्पष्ट कारण न मिलने पर चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी रेनू मिश्रा और उसके कथित प्रेमी शिवम शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPilibhit News: पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार