धोखाधड़ी कर जमीन बेचकर हड़प लिए 45 लाख रुपए

धोखाधड़ी कर जमीन बेचकर हड़प लिए 45 लाख रुपए

संक्षेप:

Pilibhit News - जहानाबाद में कुबरा बेगम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति असलम कुरैशी की बीमारी के बाद मौत हो गई। उसके पति की तीन बीघा जमीन और इंश्योरेंस का फर्जी तरीके से लाभ उठाने के आरोप में मोहल्ला कुरैशियान के...

Aug 29, 2025 05:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान निवासी कुबरा बेगम ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पति असलम कुरैशी की बीमारी के चलते ढाई माह पूर्व मौत हो गई थी। पति के नाम सवा तीन बीघा जमीन थी। पति की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह बच्चों के साथ परदेश में मजदूरी कर रही थी। पति की तबीयत खराब होने के बाद वहव ापस अपने घर आ गई थी। 14 मई 2025 को उसके पति की मौत हो गई। मौत के बाद उसने पति के नाम की जमीन का वारिसान कराने का प्रयास किया तो पता चला कि चांद कुरैशी निवासी मोहल्ला कुरैशियान ने पति के जीवित रहते उनके नाम की जमीन का बैनामा किसी अन्य के नाम कराकर 45 लाख रूपये हड़प लिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब उसने इसकी जानकारी चांद कुरैशी से की तो वह गाली गलौच करने लगा। 31 जुलाई को आरोपी ने गाली गलौच करते हुए उसको जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक उसके पति का एक इंश्योरेंस भी चांद मोहम्मद चला रहा था। उक्त इंश्योरेंस का फर्जी नॉमीनि बनते हुए क्लेम कर इंश्योरेंस के रूपये भी हड़प लिए। उसके पति के बैंक खाते पर अपना नंबर लिंक कराकर यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर रूपये भी हड़प लिए।