ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतअखिलेश यादव के स्वागत के दौरान जानें क्यों मची भगदड़

अखिलेश यादव के स्वागत के दौरान जानें क्यों मची भगदड़

अखिलेश से मिलने अनुमान से अधिक पहुंच गए थे कार्यकर्ता, पुलिस व्यवस्थाएं फेल

अखिलेश से मिलने अनुमान से अधिक पहुंच गए थे कार्यकर्ता, पुलिस व्यवस्थाएं फेल
1/ 4अखिलेश से मिलने अनुमान से अधिक पहुंच गए थे कार्यकर्ता, पुलिस व्यवस्थाएं फेल
अखिलेश से मिलने अनुमान से अधिक पहुंच गए थे कार्यकर्ता, पुलिस व्यवस्थाएं फेल
2/ 4अखिलेश से मिलने अनुमान से अधिक पहुंच गए थे कार्यकर्ता, पुलिस व्यवस्थाएं फेल
अखिलेश से मिलने अनुमान से अधिक पहुंच गए थे कार्यकर्ता, पुलिस व्यवस्थाएं फेल
3/ 4अखिलेश से मिलने अनुमान से अधिक पहुंच गए थे कार्यकर्ता, पुलिस व्यवस्थाएं फेल
अखिलेश से मिलने अनुमान से अधिक पहुंच गए थे कार्यकर्ता, पुलिस व्यवस्थाएं फेल
4/ 4अखिलेश से मिलने अनुमान से अधिक पहुंच गए थे कार्यकर्ता, पुलिस व्यवस्थाएं फेल
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSun, 15 Sep 2019 06:17 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत समारोह के दौरान गेस्ट हाउस में भगदड़ मच गई। उत्साहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो हंगामा हो गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का शीशा टूट गया और दो कार्यकर्ता मामूली रूप से घायल हो गए।

इसके बाद वहां मौजूद फोर्स और एनएसजी कमांडो ने किसी तरह स्थिति संभालकर भीड़ को नियंत्रित किया। सपा मुखिया दोपहर डेढ़ बजे पीलीभीत लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां सैकड़ों समर्थक और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे। सपा मुखिया से मिलने को बेताव कार्यकर्ता अखिलेश के आते ही गेस्ट हाउस के रूम में घुसने की कोशिश करने लगे।

इस पर गेट पर मौजूद पुलिस अफसरों ने उनको रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता बिफर गए। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के गेट का शीशा टूट कर गिर गया और दो कार्यकर्ता एड शरद जायसवाल और बरखेड़ा चैयरमेन का बेटा घायल हो गए। इस पर वहां मौजूद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल और पुलिस के अलावा एनएसजी कमांडों ने स्थिति संभालकर भीड़ को धकियाकर बाहर निकाला। इससे थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई।हर कार्यकर्ता से मिले अखिलेश यादवपदाधिकारियों से मिलने और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ में शामिल हर कार्यकर्ता से खुद मिले।

गेस्ट हाउस के अंदर पुलिस और एनएसजी कमांडो ने 20 कार्यकर्ताओं को अंदर बुलाकर मिलवाया। उनके जाने के बाद दोबारा कार्यकर्ता बुलाए गए। इस तरह हर कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव मिले।कुछ मिनट में झंडों से पट गया क्षेत्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन की सूचना जिला कार्यकारिणी को भी सुबह नौ बजे हुई। इसके बाद आनन-फानन में कार्यकर्ताओं को सूचना देकर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचने को कहा गया।

थोड़ी ही देर में कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूरे गेस्ट हाउस और बाहर सड़क को सपा के झंडे और बैनर से पाट दिया। कई बार कायकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़पसपा के राष्ट्रीय अघ्यक्ष के पहुंचने से पहले से ही सपा कार्यकर्ताओं की कई बार पुलिस से झड़प हुई। पहले यातायात पुलिस के बाइक हटाने को लेकर कार्यकर्ता भिड़े।

इसके बाद अखिलेश यादव के आने से पूर्व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाना चाहा तो फिर पुलिस से झड़प हुई। यही नहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने तो नाराजगी तक व्यक्त की। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने बाहर आकर कार्यकर्ताओं को समझाते हुए संयम बरतने को कहा, तब जाकर मामला शांत हुआ।

पहले से नहीं थी फुलप्रूफ तैयारी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन को इतनी अधिक भीड़ जुटने का अनुमान नहीं था। यही कारण था कि कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ जाने के कारण पुलिस की व्यवस्था नाकाफी साबित हुई। पहले मात्र सुनगढ़ी, कोतवाली के फोर्स के अलावा सीओ सिटी और सीओ सदर ही मौजूद थे। बाद में कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ जाने के कारण इंस्पेक्टर गजरौला, इंस्पेक्टर जहानाबाद के साथ ही अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया। इसके बाद ही भीड़ को कंट्रोल किया जा सका।

चुनाव के बाद पहली बार दिखे एकजुट कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव के बाद यूं तो समाजवादी पार्टी के प्रांतीय और राष्ट्रीय आहवान पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ लेकिन सपाई भीड़ नहीं जुटा पाए। अखिलेश यादव की गिरफ्तारी हो या फिर आजम खां पर मुकदमों का मामला समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कभी सपा कार्यर्ताओं की संख्या 50 भी नहीं हुई। अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के दौरान तो छतरी चौराहे पर पांच कार्यकर्ता भी एकत्र नहीं हुए।

अब चूंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीलीभीत आए थे। ऐसे में पदाधिकारियों को अपना प्रभाव भी दिखाना था। इसीलिए लगभग पांच सौ कार्यकर्ता एकत्र हुए थे।

यह लोग रहे कार्यक्रम में मौजूद

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद, राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, एडवोकेट अमित पाठक, युसूफ कादरी, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, महमूद अनवर अंसारी, ब्लॉक प्रमुख अरूण वर्मा, मोहम्मद आरिफ, विधान परिषद सदस्य अमित यादव रिंकू, असलम जावेद अंसारी, अयूब खां, रुकैया आरिफ, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र,

रामप्रताप गंगवार, हरनाम सिंह यादव, प्रभुदयाल पासवान, अनिल कश्यप, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शक्ति गुप्ता, केके अरविंद, मुन्ने मियां अंजाना, तौफीक अहमद कादिरी, बानू चिश्ती, नादिर रजा बरकाती, बलविंदर सिंह, बलकार सिंह, जगदेव सिंह जग्गा, कंचन लोधी, इत्यिाज अल्वी, सुरेश कश्यप, अनिल कश्यप, संतोष वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, अटल वाल्मीकि, रिंकू पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें