बारदाना पहुंचने पर एसडीएम ने शुरू कराई गेहूं खरीद
Pilibhit News - पूरनपुर में बारदाना की कमी के कारण गेहूं की खरीद नहीं हो रही थी। मंगलवार को बारदाना मंगवाने के बाद एसडीएम ने खरीद शुरू की। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों ने राहत की सांस ली जब उनकी फसल की खरीद शुरू हुई।

पूरनपुर। बारदाना के अभाव में मंडी में लगे क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हो रही थी। मंगलवार को कोटेदारों के यहां से बारदाना मंगाया गया। इसके बाद एसडीएम ने गेहूं की खरीद शुरु कराई। निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने गेहूं खरीद में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। पूरनपुर मंडी समिति में एक अप्रैल को गेहूं क्रय केंद्र स्थापित कर दिए गए थे। वारदाना न होने पर गेहूं की खरीद शुरु नहीं हो सकी। केंद्रों पर पड़े गेहूं की खरीद न होने से किसानों में नाराजगी पनपने लगी। मंगलवार को एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और डिप्टी अरएमओ विजय कुमार मंडी पहुंचे।
इस दौरान किसानों ने एसडीएम से गेहूं खरीद शुरु कराने की मांग की। इस पर कोटेदारों के यहां से वारदाना मंगाया गया। उसके बाद मंडी में लगे खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर एसडीएम ने गेहूं की खरीद शुरु कराई। इस दौरान वेगपुर के किसान सतनाम सिंह का गेहूं तौला गया। खरीद शुरु होने पर किसानों ने राहत की सांस ली। मंगलवार शाम डीएम ज्ञानेंद्र सिंह भी मंडी समिति पहुंचे। उन्होंने गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने गेहूं की नमी चेक कराई। उन्होंने खरीद में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने गलत डाटा का सत्यापन न करने को कहा। सीधे किसानों से गेहूं खरीद के निर्देश दिए। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि डीएम ने केंद्रों का पंजीकरण कराने को भी कहा है। केंद्रो पर गेहूं लेकर पहुंचने ने वाले किसानों का सत्यापन केंद्र प्रभारी मौके पर ही करेंगे। कोटेदारों से लगभग पांच हजार वारदाना मंगाकर खरीद शुरु करा दी गई है। जल्द ही व्यवस्थाएं ढर्रे पर आ जांएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


