Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsVyas Poojan Ceremony Celebrated on Ashadha Purnima at Sugarcane Farmers College

आषाढ़ पूर्णिमा पर हुआ शिक्षकों का सम्मान

Pilibhit News - गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर व्यास पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने शिक्षा के महत्व पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतFri, 11 July 2025 05:36 AM
share Share
Follow Us on
आषाढ़ पूर्णिमा पर हुआ शिक्षकों का सम्मान

गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं भारतीय शिक्षण मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर व्यास पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि गुरु शिष्य परम्परा का प्रारंभ वैदिक काल माना जाता है। कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान का नाम नहीं बल्कि चरित्र निर्माण, नैतिकता, जेवण मूल्यों, धर्म एवं व्यवहारिक ज्ञान का नाम है। मुख्य अतिथि विभाग संचालक ओमप्रकाश ने कहा कि आज के युग में गुरु की आवश्यकता उतनी ही है जितनी प्राचीनकाल में थी। जिला प्रचारक दुष्यंत ने कहा किआषाढ़ पूर्णिमा का दिन ज्ञान के प्रतीक महर्षि वेदव्यास जी को समर्पित है।

शिक्षकों को सम्मान पट्टिका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डॉ. वीके शर्मा, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. अरविन्द दीक्षित,तहमीना शमसी, डॉ.रंजना सिंह, शाहिद खान, डॉ. सौरभ सक्सेना, शोभना मिश्रा, अंकित गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ. राजिया शकील, डॉ. जय नारायण, शिवानन्द मोहन, अनूप शुक्ला, महेंद्र वर्मा, आशीष कंचन सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पिन्दर सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।