कलीनगर लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने वृंदावन, नई कमेटी ने ली शपथ
उप्र लेखपाल संघ की उपशाखा कलीनगर का पुनर्गठन किया गया। इसके लिए वृंदावन को अध्यक्ष चुना...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 01 Nov 2022 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें
उप्र लेखपाल संघ की उपशाखा कलीनगर का पुनर्गठन किया गया। इसके लिए वृंदावन को अध्यक्ष चुना गया। संघ के चुनाव में 29 लेखपालों ने वोटिंग की। वृंदावन को अध्यक्ष और रामगोपाल गंगवार को मंत्री चुना गया। कार्यकारिणी में शामिल अन्य पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव रहा। इनमें विपिन शर्मा और विवेक राना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गीता को उपमंत्री, अंकित गंगवार को कोषाध्यक्ष और सोहिता गंगवार को लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी मिली। चुनाव अधिकारी के रूप में तरुणा सिंह, केपी सिंह और सत्येंद्र सिंह रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
