Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsVoter List Publication in Pilibhit Key Dates and Processes Revealed
आलेख्य प्रकाशन की तैयारियां पूरी, सूचियां पहुंची निर्वाचन दफ्तर

आलेख्य प्रकाशन की तैयारियां पूरी, सूचियां पहुंची निर्वाचन दफ्तर

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी को होगा। 67,555 मतदाता अभी तक मैप नहीं हुए हैं। आवेदन प्रारूप छह और आठ के तहत लिए जाएंगे। सभी एआरओ को दायित्व सौंपे गए हैं।

Jan 06, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत पहले चरण का काम संपन्न होने के बाद अब निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में मुद्रण केंद्रों से नामावलियों की सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को हैंडओवर कर दी गई है। इनका प्रकाशन छह जनवरी दिन मंगलवार को होगा। पिछले दिनों चार दिसंबर को संपन्न होने वाले एसआईआर का काम 26 दिसंबर को समाप्त हुआ था। इसके बाद माना जा रहा था कि तीस दिसंबर को आलेख्य प्रकाशन होगा। पर एन वक्त पर आए निर्देशों के क्रम में आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी को किए जाने का निर्णय लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार को इसी प्रक्रिया की तैयारियां चलती रहीं। कई कर्मियों के दायित्व तय किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी एआरओ/एसडीएम बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, कलीनगर और सदर के जिम्मेदारों के दायित्व तय कर आलेख्य प्रकाशन कराने और दावे आपत्तियों को लेने के लिए कहा है। यह कार्य मंगलवार को शुरू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सभी बीएलओ और एआरओ को निर्देशित कर दिया गया है। घोषणा पत्र भी देना होगा साथ इस प्रक्रिया के अंतर्गत एक जनवरी 2026 को वोटर बनने के योग्य हो गए मतदाताताओं से प्रारूप छह के अंतर्गत आवेदन लिया जाएग। साथ ही किसी प्रकार का संशोधन कराने के लिए प्रारूप आठ लिया जाएगा। दोनों में ही घोषणा पत्र के साथ 2003 की मतदाता सूची का ब्योरा देना होगा। अब तक मैप नहीं हुए 67 हजार मतदाता 67555 मतदाता अब तक पहले चरण में मैप नहीं हुए है। उनकी स्क्रीनिंग के लिए भी प्रक्रिया चलेगी। जिससे पूरी मतदाता सूची को अपडेट किया जा सके। दावे आपत्तियों को लेने का क्रम छह जनवरी से शुरू किया जाएगा। जिससे किसी को मतदाता सूची के कंटेंट पर अगर आपत्ति है या सुझाव है तो उस पर प्रमाण सहित जानकारियां उपलब्ध करानी होंगी।