ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतविशंभर दयाल अध्यक्ष और श्रीराम मंत्री बने

विशंभर दयाल अध्यक्ष और श्रीराम मंत्री बने

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्राथमिक शाखा का चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हो गया। विशंभर दयाल शाखा अध्यक्ष और श्रीराम को शाखा मंत्री निर्विरोध...

विशंभर दयाल अध्यक्ष और श्रीराम मंत्री बने
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 02 Aug 2021 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

पीलीभीत। संवाददाता

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्राथमिक शाखा का चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हो गया। विशंभर दयाल शाखा अध्यक्ष और श्रीराम को शाखा मंत्री निर्विरोध चुना गया।

प्राथमिक शाखा का चुनाव क्षेत्रीय प्रबंध समिति के चुनाव अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह और राजेंद्र मौर्य की निगरानी में निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आई। शाखा चुनाव के बारे में सभी सदस्यों को जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान रोडवेज संयुक्त परिषद से जुड़े सदस्य मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी ने विशंभर दयाल को शाखा अध्यक्ष, श्रीराम को शाखा मंत्री, प्रताप चंद्र आजाद को क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुनाव गया। इसके साथ ही लोकेंद्र सिंह और नंद किशोर को क्षेत्रीय प्रतिनिधि बनाया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों को स्वागत किया गया। इस मौके पर रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें