Pilibhit News: सड़क पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी, चार पर मुकदमा
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: पूरनपुर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीड़ित जसविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Pilibhit News: पूरनपुर। बीच सड़क पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर कलां के जहूरगंज निवासी जसविंदर सिंह पुत्र मुख्तार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि कुछ लोगों ने बीच सड़क पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने डेबिट और उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


