घर में घुसकर युवती की पिटाई,रिपोर्ट दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में शबनम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 20 अप्रैल को इमरान और रेहान ने उसकी पुत्री सानिया के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शबनम का पति मजदूरी करने गया था, तब वह वाहिद खान के घर गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम कैचूटांडा निवासी शबनम पत्नी मोहम्मद जहांगीर ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पति मजदूरी करने जाते हैं। वह गांव में किसी काम से वाहिद खान के घर गई हुई थी। 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे इमरान और रेहान उसके घर आए और टिन डालने को लेकर उसकी पुत्री के साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसकी पुत्री ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पुत्री सानिया के साथ मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


