Pilibhit News: दो पक्षों में मारपीट,क्रास रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: जहानाबाद में नसीमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पड़ोसियों ने उसे गाली दी और पिटाई की। बचाने आए उसके बेटे साकिर को भी गंभीर चोट आई। दूसरी ओर, राशिद ने दावा किया कि उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है।

Pilibhit News: दो पक्षों में मारपीट,क्रास रिपोर्ट दर्ज

Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारन निवासी नसीमा ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 12 अगस्त को दोपहर करीब डे़ बजे उसके पड़ोस के रहने वाले मुन्ने, राशिद, आमिर, मझले, कासिम, आसिफ, नसीम, दिलवरी, गुड़िया ने उसके साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई की। बचाने आए पुत्र साकिर को भी बुरी तरह पीटा। जिससे वह लोग घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दूसरे पक्ष के राशिद ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 12 अगस्त को दोपहर एक बजे मोहल्ले का साकिब उसके घर के बाहर गाली गलौच कर रहा था।

विरोध करने पर ताहिर,जाकिर,हसनैन,नसीमा ने लाठी,डंडे लेकर घर में घुसकर मारपीट की। बचाने आए उसके पिता साबिर,भाई मझले को भी आरोपियों ने पीटा। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: दो पक्षों में मारपीट,क्रास रिपोर्ट दर्ज