जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट,चार घायल

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

जहानाबाद के नाद पसियापुर गांव में गनेशी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुराल के लोग उसके पैतृक स्थान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जब उसने और उसके परिवार ने विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें गनेशी देवी घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट,चार घायल

जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम नाद पसियापुर निवासी गनेशी देवी पत्नी सीताराम ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 10 अप्रैल को सुबह साढ़े छह बजे गांव के बाहर स्थित उसकी पैतृक जगह पर कब्जा करने के उद्देश्य से सीताराम के भाई भीमसेन ने झोपड़ी डाल दी थी। जब उसने और उसके पति सीताराम, पुत्रवधू कुसुमा देवी, रेखा ने मना किया तो भीमसेन,महेंद्र पाल,उमेश,कन्हैयालाल,मीना देवी,श्री कृष्णा,खुशी देवी,वर्षा और वीरेंद्र ने लाठी डंडे और पंखा लेकर जान से मारने की नीयत से उन लोगों के साथ मारपीट की। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। महेंद्र पाल ने उसके सिर पर लाठी से प्रहार किया।

जिससे वह घायल हो गई और उसका हाथ भी टूट गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।