Pilibhit News: मकान देखने गए युवक से मारपीट, मोबाइल तोड़ा
Pilibhit News: एक युवक मकान की बिक्री के सौदे के लिए गया था, जहां दो भाइयों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया और उसे धमकाकर मोबाइल तोड़ दिया। यह घटना न्यूरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में हुई, जिसमें युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

Pilibhit News: मकान की बिक्री का सौदा कराने गए युवक के साथ दो भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। कस्बा न्यूरिया के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी कुलदीप गुप्ता उर्फ बंटी ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि आठ अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे रीता सक्सेना अपनी सास के मोहल्ला मोहम्मद यार खां स्थित मकान का बिक्री सौदा कराने के लिए उसे अपने साथ लेकर गई थीं। इसी दौरान मोहल्ले के ही राजेंद्र कुमार और उसका भाई अशोक कुमार वहां पहुंच गए।
आरोप है कि दोनों ने कुलदीप के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मकान देखने का विरोध किया। इसके बाद दोनों घर से लाठी-डंडे लाकर मारपीट करने लगे। पुलिस को फोन करने पर मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।


