घर में घुसकर मारपीट,रिपोर्ट दर्ज

Mar 01, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पिपरिया अगरू में हरवंश ने आरोप लगाया है कि 26 फरवरी को कुछ ग्रामीणों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके घर में घुसकर उसे गाली दी और मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घर में घुसकर मारपीट,रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पिपरिया अगरू निवासी हरवंश पुत्र भोजराज ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 26 फरवरी को शाम साढ़े सात बजे गांव के ही प्रमोद,अभिषेक,वीरेंद्र,मुन्नी देवी,ताराचंद उसके घर में पुरानी रंजिश को लेकर घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आसपास के ग्रामीणों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। न्यूरिया पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।