रुपयों के लेनदेने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Pilibhit News - सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला वशीर खां में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। हिना परवीन ने अपने देवर गुलजार पर आरोप लगाया कि उसने पैसे मांगने के दौरान झगड़ा किया। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर क्रास रिपोर्ट भी दर्ज की गई।

दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम मोहल्ला वशीर खां निवासी हिना परवीन पत्नी अदनान खां ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पति की करीब पांच साल पहले मौत हो गई। उसके कुछ रुपयों का लेनदेन देवर गुलजार निवासी आशियान अपार्टमेंट दिल्ली व इकरार निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद कोतवाली से है। उसका देवर गुलजार दिल्ली से पीलीभीत आया। 22 मार्च को रात करीब नौ बजे उसने जब अपनी आर्थिक तंगी बताकर रूपये मांगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


