Pilibhit News: भू विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल
Pilibhit News: पीलीभीत में मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की। सुनीता देवी ने रिपोर्ट में बताया कि उसने एक मकान खरीदा था, लेकिन नए मालिक प्रदीप और उसके परिवार ने उस पर कब्जा नहीं हटाया, जिसके बाद विवाद उत्पन्न हुआ।

Pilibhit News: पीलीभीत। मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विवाद की शुरुआत
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के श्रीरामनगर कॉलोनी निवासी सुनीता देवी ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 17 जुलाई 2026 को कॉलोनी के बुद्धसेन निवासी ग्राम धर्मापुर खुर्द पूरनपुर से उसने एक मकान खरीदा था। मकान श्रीराम कॉलोनी में है। मकान खरीदने के दौरान बुद्धसेन का परिवार उसी मकान में रहता था। मकान बेचने के बाद बुद्धसेन और उसके एक पुत्र अवधेश ने मकान से कब्जा हटा लिया था लेकिन उसका बड़ा पुत्र प्रदीप मकान से कब्जा नहीं हटा रहा है।
मारपीट की घटना
तीन अक्तूबर को सुबह करीब दस बजे जब उसके घर पर कुछ मेहमान श्राद्ध के दौरान आए तो आरोपी प्रदीप, उसकी पत्नी शिखा, पुत्री नैना, पुत्र गुडडू छत पर चढ़कर हत्या करने के आशय से पत्थर फेंकने लगे। नीचे रास्ते से गुजर रहे वह और उसके मेहमान पत्थर लगने से घायल हो गए। उसका हाथ टूट गया जबकि अन्य लोगों के भी चोटें आई। उसके पक्ष को फंसाने के लिए आरोपी पक्ष के प्रदीप ने ईट अपने सिर पर मार ली। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
दूसरे पक्ष की रिपोर्ट
इधर दूसरे पक्ष की शिखा पत्नी प्रदीप ने भी थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि तीन अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े दस बजे उसका पति कचहरी जाने के लिए तैयार हो रहा था। तभी कॉलोनी की ही सुनीता, दिलीप कुमार, सहजल शर्मा, सोनू एक राय होकर मकान की दीवार तोड़कर घर में घुस आए। मकान के बाहर लगे बोर्ड और सीसी कैमरे तोड़ दिए। उसके व उसके पति पर बांके से हमला कर दिया। उसे जमीन पर पटककर कपड़े फाड़ दिए। आरोपी मकान पर कब्जा करना चाह रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है।


