विवाह समारोह के दौरान मारपीट, हवाई फायरिंग की चर्चा
Pilibhit News - शहर के नक्तादाना चौराहे पर एक बरात घर में विवाह समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन के पक्ष में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुर्सियां फेंकी गई और हवाई फायरिंग भी हुई। पुलिस ने मामले को दबाने...
शहर के नक्तादाना चौराहे पर एक बरात घर में विवाह समारोह के दौरान जमकर मारपीट हुई। बारातियों की अधिक संख्या को लेकर दूल्हा और दुल्हन के पक्ष में कहासुनी के बादमारपीट के दौरान कुर्सियां फेंक कर मारी गई। इस दौरान बारात घर में अवैध असली से हवाई फायरिंग करने का शोर भी मचा रहा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच करने के बजाय मामले को दबाने में लगी रही। बारात घर के बाहर दोबारा विवाद होने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान कोतवाली में तैनात एक सिपाही की भूमिका काफी संदिग्ध रही। शनिवार देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के हिना पैलेस बारात घर में गजरौला क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से बरात आई थी।

देर रात बरात के साथ के आए लोगों की संख्या को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई और कुछ ही देर में विवाद बढ़ा और लात-घूंसे चलने लगे। कुर्सियां फेंकी जाने लगी। इससे बरात घर में हड़कंप मच गया। इस दौरान बारात में मौजूद एक युवक ने तमंचे से दो फायर भी किए। चर्चा रही की हवाई फायरिंग भी हुई। घटना की जानकारी के बाद कोतवाली का एक सिपाही मौके पर पहुंचा और सच्चाई जाने के बजाय मारपीट करने वालों को समझाने में लग गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर लगभग एक घंटे बाद कोतवाल मौके पर पहुंचे। इस दौरान वह भी घटनाक्रम की सच्चाई जानने के बजाय आरोपी पक्ष की पैरवी करते नजर आए। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया मामले की जांच के निर्देश दिएगए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


