Pilibhit News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में सुनीता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 14 अगस्त को रिश्तेदारों ने पुरानी रंजिश के चलते सुनीता के पति और बेटों के साथ मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pilibhit News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

Pilibhit News: थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी सुनीता ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 14 अगस्त को करीब तीन बजे रिश्तेदारी के ही केशव, बाबू, ओनी, अभिषेक आदि पुरानी छोटी-छोटी बातों को लेकर रंजिश मानते हुए उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उनके पति सुनील और पुत्रों शिवा व वासु के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में सुनील के दाहिने पैर और दोनों बेटों को चोटें आईं। आरोपियों ने शिवा का मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल