Pilibhit News: पुराने विवाद में घर में घुसकर दंपति को पीटा

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: लदपुरा गांव में पुराने विवाद के चलते पांच लोगों ने महिला और उसके पति पर घर में घुसकर हमला किया। प्रेमवती ने सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और प्रेमवती के पति के सिर पर लोहे की सरिया से वार किया, जिससे उसे चोट आई।

Pilibhit News: पुराने विवाद में घर में घुसकर दंपति को पीटा

Pilibhit News: थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के लदपुरा गांव में पुराने विवाद की रंजिश को लेकर पांच लोगों पर घर में घुसकर महिला और उसके पति से मारपीट की गई है। गांव निवासी प्रेमवती पत्नी हरिशंकर ने सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 14 अगस्त की रात करीब नौ बजे पड़ोसी वीरेंद्र पुत्र जसवंत कुमार, राकेश पुत्र मोहन स्वरूप, मोहन स्वरूप और रामऔतार पुत्र भगवत स्वरूप समेत आरोपी एकराय होकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। वीरेंद्र के हाथ में लोहे की सरिया थी, जिससे उसने प्रेमवती के पति हरिशंकर के सिर पर वार कर दिया।

सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि उसे लात-घूंसों से पीटा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: पुराने विवाद में घर में घुसकर दंपति को पीटा