कूड़ा डालने को लेकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Mar 03, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - जहानाबाद के ग्राम खरूआ में जागनलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई और भतीजे ने घर का कूड़ा दरवाजे पर डाला। मना करने पर आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उसकी पुत्री श्रद्धा के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज की है।

कूड़ा डालने को लेकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खरूआ निवासी जागनलाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका भाई सुरेश,भतीजा विनोद घर का कूड़ा कचरा दरवाजे के सामने डाल रहे थे। उसके मना करने के बाद भी आरोपी नहीं माने। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। 28 फरवरी को उसकी गैरमौजूदगी में शाम के समय दरवाजे पर बैठी उसकी पुत्री श्रद्धा के सामने आरोपियों ने कूड़ा डाल दिया। विरोध करने पर विनोद,कल्लू की पत्नी और उसकी पुत्री ने उसकी पुत्री के साथ लाठी,डंडों से मारपीट की। जिससे उसकी पुत्र.ी घायल हो गई।

आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।