चेयरमैन के समर्थन में सफाईकर्मियों की हड़ताल, थाना गेट पर नारेबाजी
Pilibhit News - होली के बाद रुरिया गांव में नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता और प्रधान कालीचरन के बीच मारपीट हुई। सफाई कर्मियों ने अध्यक्ष के समर्थन में हड़ताल की, जिससे कूड़े के ढेर लग गए। प्रधान पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सफाईकर्मी धरने पर बैठे रहे। बाद में वार्ता के बाद हड़ताल खत्म हुई।

बिलसंडा, संवाददाता। होली के अगले दिन रुरिया गांव में नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता और प्रधान कालीचरन के बीच मारपीट का मामला शनिवार को तूल पकड़ गया। चेयरमैन के समर्थन में नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। इससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। बाद में सफाईकर्मी जुलूस की शक्ल नारेबाजी कर थाने गेट पर पहुंच गए। सफाईकर्मी धरना देकर प्रधान कालीचरन की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। सफाईकर्मियों ने कहा कि चेयरमैन पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले वे हड़ताल नहीं खत्म करेंगे। सफाईकर्मियों के हड़ताल की जानकारी पर ईओ शमसेर सिंह भी पहुंचे।
पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच और रोड जाम की सूचना अफसरों को दी गई। सीओ प्रगति सिंह चौहान ने चेयरमैन व ईओ से बातचीत की। तब सफाईकर्मी मौके से हटे। चेयरमैन डीकेगुप्ता ने बताया कि सीओ से वार्ता हुई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छह दिन का वक्त दिया गया है। पर गिरफ्तारी से कम कुछ स्वीकार नहीं होगा। वार्ता के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी।समझौते के बुलावे पर गया मेरे सामने भाई को मार दिया थप्पड़नगर में गोला रोड पर रहने वाले श्यामू गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता एक बाइक एजेंसी पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर हैं। वे चेयरमैन डीके गुप्ता के रिश्ते में ममेरे भाई हैं। आरोप है कि रुरिया धुरिया गांव के प्रधान कालीचरन गुरुवार को बाइक एक्सीडेंटल केस के बारे में उससे बात करने एजेंसी पर आए। यहीं प्रधान और मैनेजर के बीच कहासुनी गालीगलौज हो गई। आरोप है कि दोपहर में प्रधान ने चेयरमैन को अपने गांव बातचीत के लिए बुलाया। जिसपर चेयरमैन मो. अबरार, रिजवान, रंजीत के साथ पहुंचे और बातचीत का प्रयास किया। वहां प्रधान कालीचरन, उनके भतीजे विपिन व धर्मेंद्र सहित करीब दर्जनभर लोगों ने गालीगलौज कर उनपर हमला कर दिया। लाठी डंडे व धारदार हथियार हमले में श्यामू, रंजीत और रिजवान भी घायल हो गए। हमलावरों ने चेयरमैन की कार में तोड़फोड़ की। किसी तरह जान बचाकर भागे चेयरमैन पक्ष के लोग सीधे थाने पहुंचे थे। पुलिस ने प्रधान कालीचरन, उनके भतीजो सहित दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।प्रधान बोले घर आकर टूट पड़ेवहीं दूसरी ओर प्रधान कालीचरन ने आरोप लगाया कि उनके गांव के प्रेमपाल की बाइक ठीक कराने को लेकर बिलसंडा में श्यामू से कहासुनी हो गईं। जिसके बाद चेयरमैन ने अपने समर्थकों संग उनके घर पर हमला कर दिया। उनकी बेटी-भतीजे घायल हुए हैं। प्रधान की ओर से भी पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करते हुए चेयरमैन डीके गुप्ता, लाडले समेत दर्जन भर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। प्रधान संगठन ने भी अपने साथी पर हुए हमले का संज्ञान लिया है।गंदगी का मुद्दा सोशल मीडिया पर आयाचेयरमैन डीके के समर्थन में सफाईकर्मियों की हड़ताल के बाद पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन अटल सिंह जायसवाल ने फेसबुक पर नगर में फैली गंदगी को मुद्दा बनाकर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। हालांकि प्रतिक्रियाओं के बीच कुछ लोगों ने चेयरमैन और प्रधान दोनों को जनप्रतिनिधि बताते हुए सुलह-समझौता करने की सलाह दी। विधायक विवेक वर्मा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा से लेकर तमाम नेताओं तक मामला पहुंचा है। विरोधी दल के कुछ नेताओं ने प्रधान के मामले में कूदने की कोशिश की लेकिन वह बेकार रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


