बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खुलवाने पहुंची पुलिस और महिलाओं में मारपीट

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत के कलीनगर तहसील में बूंदीभूड़ गांव में शराब की दुकान खुलने पर महिलाओं ने विरोध किया। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के साथ उनकी भिड़ंत हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। महिलाएं दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने लगीं और शराब की बोतलें फेंक दीं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और अधिकारी वीडियो के माध्यम से दोषियों की पहचान कर रहे हैं।

बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खुलवाने पहुंची पुलिस और महिलाओं में मारपीट

पीलीभीत। कलीनगर तहसील के अंतर्गत बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खुलवाने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस से भिड़ंत हो गईं। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। जिनमें कई लोग घायल हो गए। महिलाओं ने लाठी डंडे से दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शराब की बोतलें बाहर फेंक दीं। अधिकारी और पुलिसकर्मी बमुश्किल जान बचाकर भागे। महिलाओं ने पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। तहसील कलीनगर क्षेत्र के सीमांत गांव बूंदीभूड़ में खोली गई शराब की दुकान का विरोध कर रही हैं। गुरुवार को एसडीएम प्रमेश कुमार, तहसील वीरेंद्र कुमार, सीओ डा. प्रतीक दहिया सहित कई थानों की फोर्स शराब की दुकान खुलवाने पहुंची।

इस दौरान विरोध कर रही महिलांए भड़क गईं। अधिकारियों की मौजूदगी में दुकान खोली गई। इस पर आक्रोशित महिलाएं लाठी डंडे लेकर दुकान में घुस गईं और तोड़फोड़ करने लगीं। महिलाओं ने शराब की पेटी और बोतलें दुकान के बाहर फेंक कर तोड़ डाली। रोकने पहुंचे अधिकारी और पुलिस से भी महिलाएं भिड़ गईं। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलें। इसके बाद अधिकारी मौके से बच निकले। बमुश्किल पुलिस ने मोर्चा संभाला। महिलाओं ने पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। एसडीएम प्रमेश कुमार ने बताया कि वीडियो से खुराफातियों को चिन्हित किया जा रहा है। एफआईआर करा रहे हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।