बिलसंडा में सफाई कर्मियों की हड़ताल, प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना
Pilibhit News - पीलीभीत के बिलसंडा में होली के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष और प्रधान के बीच मारपीट हुई। सफाई कर्मियों ने हड़ताल की और प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे हड़ताल नहीं लौटेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीलीभीत। बिलसंडा में होली के अगले दिन रुरिया गांव में नगर पंचायत के अध्यक्ष डीके गुप्ता और प्रधान कालीचरण के बीच मारपीट हमले का मामला शनिवार को तब और तूल पकड़ गया जब नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। इसके बाद नगर में जगह-जगह कूड़े के देर लग गए सफाई कर्मी जुलूस की शक्ल में थाने गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रधान कालीचरन की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सफाईकर्मियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया है। सफाईकर्मियों ने कहा वो अपने चेयरमैन से अभद्रता के आरोपियों की बिना गिरफ्तारी नहीं हटेंगें।
थाने गेट पर जाम के बाद अफरातफरी का माहौल है। बता दें कि दो दिन पूर्व चेयरमैन और ग्राम प्रधान के बीच विवाद हो गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


