
मेले में हंगामा,युवतियों और युवकों के गुटों में हुई मारपीट,वीडियो वायरल
Pilibhit News - सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने पुलिस संग शांत किया मामला,अतिरिक्त फोर्स लगायामेले में हंगामा,युवतियों और युवकों गुटों में हुई मारपीट,वीडियोमेले में हंगाम
सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने पुलिस संग शांत किया मामला, अतिरिक्त फोर्स लगाया शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित मेले में गुलजार के शो के दौरान हुआ विवाद पीलीभीत,संवाददाता। शहर के ड्रमंड कॉलेज में एक निजी संस्था के मेले में बीती रात गायक गुलजार के शो के दौरान कई बार हंगामा हुआ। युवतियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवतियों के बीच चल रहे विवाद को शांत किया। इसके अलावा सड़क पर भी युवाओं के बीच बाइक चोरी का आरोप लगाकर जमकर मारपीट हुई।
सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने किसी तरह मामले को संभाला। मंगलवार रात कॉलेज में एक निजी संस्था के कार्यक्रम में कई बार विवाद की स्थिति बनी। युवाओं के गुटों में भी मारपीट हुई। एक जगह बाइक चोरी का आरोप लगाकर चार युवकों को भीड़ ने जमकर पीटा। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ से युवकों को छुड़ाया। इसके अलावा रात करीब साढ़े 10 बजे युवतियों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। युवतियां मेला मैदान में ही लड़ती नजर आई। वहां मौजूद लोगों में युवतियों को बचाने की हिम्मत भी नहीं हुई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बार बार हुई मारपीट की घटना ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवतियों के गुटों में पहले से ही विवाद चल रहा था। मेले में आमने-सामने आने पर दोबारा विवाद हो गया। दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कर दिया गया। यदि कोई पक्ष शिकायत दर्ज कराता है तो कार्रवाई की जाएगी। युवतियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




