Pilibhit News: मिस्त्री से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: जहानाबाद के हैदरगंज गांव में नल संभालने गए 60 वर्षीय मिस्त्री हैदर अली के साथ तीन युवकों ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हैदर अली का इलाज बरेली के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Pilibhit News: जहानाबाद। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव हैदरगंज में नल संभालने गए दूसरे समुदाय के 60 वर्षीय मिस्त्री से मारपीट करने वाले तीन युवकों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम भानडांडी निवासी हैदर अली पुत्र लियाकत अली ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि वह नल संभालने गांव हैदरगंज में गए थे। आरोप है कि गांव निवासी नंदन, शेर सिंह और महेंद्र पुत्र ओंकार ने उन्हें यह कहते हुए रोक लिया कि वह उनके गांव में नल संभालने क्यों आए हैं। विरोध करने पर तीनों ने हैदर अली के साथ बुरी तरह मारपीट की थी।
उनका बरेली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


