बूंदीभूड़ के ग्रामीणों ने डीएम से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपा

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत के ग्राम बूंदी भूड़ के ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत पाल सिंह चब्बा के नेतृत्व में डीएम से मिलकर शराब भट्टी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि भूमि खेती के लिए आवंटित की गई थी। ग्रामीणों ने शराब भट्टी को स्थानांतरित करने और भूमि पात्र भूमिहीन परिवार को आवंटित करने की मांग की।

बूंदीभूड़ के ग्रामीणों ने डीएम से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपा

पीलीभीत। तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम बूंदी भूड़ के ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत पाल सिंह चब्बा के नेतृत्व में डीएम से भेंट कर ग्राम में पट्टे की भूमि पर प्रस्तावित शराब भट्टी के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को अवगत कराया कि उक्त भूमि मूलतः खेती के लिए पट्टे पर आवंटित की गई थी। जिसे अनुचित रूप से व्यवसायिक उपयोग के लिए दिया जा रहा है। ग्रामवासियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि गांव में शराब भट्टी खुलने से सामाजिक वातावरण तथा बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि उक्त पट्टे को तत्काल निरस्त कर भूमि किसी पात्र भूमिहीन परिवार को आवंटित की जाए और शराब भट्टी को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।

डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला महासचिव नरेश शुक्ला, बरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह मौर्य, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।