Pilibhit News: ग्रामीणों ने कीचड़युक्त सड़क में धान रोपाई कर जताया विरोध

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: महदखास गांव में खराब और दलदलयुक्त सड़क के कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने सड़क ना बनवाने का आरोप लगाया और कीचड़ में धान रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर सड़क बनवाने की मांग की। गांव की मुख्य सड़क जर्जर है और बरसात में यह दलदल में तब्दील हो गई है।

Pilibhit News: ग्रामीणों ने कीचड़युक्त सड़क में धान रोपाई कर जताया विरोध

Pilibhit News: पूरनपुर। गांव महदखास में खस्तााहाल और दलदलयुक्त सड़क से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने सड़क न बनवाने का आरोप लगाया। नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ में धान रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया और डीएम को पत्र भेजकर सड़क बनावाने की मांग की। ब्लाक क्षेत्र के गांव महदखास में होली चौराहे से खमरिया माइनर तक मुख्य सड़क काफी जर्जर है। बरसात में यह सड़क दलदल में तब्दील हो गई। इससे आवागमन में परेशानी होने लगी। राहगीरोंको कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। आरोप है कि कई बार सड़क को बनवाने की मांग कि गई। पर सड़क नहीं बनवाई गई। ग्रामीणों का आरोप है वोट न देने पर सड़क का निर्माण नहीं कराया।

मंगलवार को नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ में घुसकर प्रदर्शन किया और उसमें धान की रोपाई कर विरोध जताया। उन्होंने डीएम को भेजे शिकायती पर में कहा कि पांच बर्ष बीतने के बाद भी गांव की इस मुख्य सड़क को नहीं बनवाया गया। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क बनवाकर कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की। ग्राम प्रधान कोमिल प्रसाद ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सड़क खराब हुई थी। उसमें रोड़ा और मिट्टी डलवाई गई। उसके बाद कार्यकाल समाप्त हो गया। बरसात होने पर कीचड़ हो गई। आरोप निराधार हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPilibhit News: ग्रामीणों ने कीचड़युक्त सड़क में धान रोपाई कर जताया विरोध