पाइप डालने की अनुमति मांगी,वन दरोगा पर रोकने का आरोप
Pilibhit News - पीलीभीत के ग्राम हैदरगंज निवासी राजपाल ने वन अधिकारी से प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि रिछा रोड पर एक दुकान खरीदी है और पाइप डालकर रास्ता बनाना चाहते हैं। लेकिन वन विभाग का एक दरोगा अनुमति नहीं दे रहा है, जबकि अन्य स्थानों पर ऐसा किया गया है। उन्होंने उचित अनुमति की मांग की है।

पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हैदरगंज निवासी राजपाल ने प्रभागीय वन अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमे कहा गया कि उन्होंने रिछा रोड पर एक दुकान खरीदी है। दुकान तक निकास और आवागमन के लिए वह पाइप डालकर रास्ता बनाना चाहते हैं। आरोप है कि वन विभाग का एक दरोगा उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दे रहे, जबकि आसपास अन्य स्थानों पर पाइप डालकर रास्ते बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहानाबाद के निकट हो रही प्लॉटिंग में भी पाइप डालकर रास्ता बनाया गया है। इसके अलावा रिछा रोड पर एक स्विमिंग पूल के लिए भी विभाग के हरे पेड़ों को काटकर रास्ता तैयार किया गया था।
वह बिना किसी प्रकार की वन संपत्ति को नुकसान पहुंचाए केवल आवागमन के लिए रास्ता बनाना चाहते हैं। उन्होंने वन विभाग से मामले की जांच कर उचित अनुमति देने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


