पुरानी रंजिश में मारपीट,तीन लोग घायल

Mar 01, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम रसूला फरदिया में यशपाल ने आरोप लगाया है कि गांव के सूरज, करण और होरीलाल ने पुरानी रंजिश के चलते उसके परिवार के साथ गाली गलौज की और मारपीट की। यशपाल की मां और भाई को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुरानी रंजिश में मारपीट,तीन लोग घायल

थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम रसूला फरदिया निवासी यशपाल पुत्र राम बहादुर ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके और उसके परिवार वालों के ऊपर गांव के ही सूरज पुत्र कोमल प्रसाद, करण पुत्र होरीलाल, होरीलाल पुत्र गोविंद राम ने 28 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज की। जब उसने और उसके परिवार वालों ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। बचाने आई उसकी मां लीलावती और भाई के साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।