
एकता और सामाजिक चेतना पर रहा जोर
Pilibhit News - गजरौला में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक प्रवक्तानंद, भाजपा और आरएसएस के पदाधिकारियों ने एकता और जागरूकता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि सुनील कौशल महाराज ने सामाजिक चेतना की आवश्यकता की बात की। सम्मेलन में अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
गजरौला, संवाददाता। माला बाजार में विराट हिंदू सम्मेलन में बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद समेत भाजपा के पदाधिकारी व आरएसएस के पदाधिकारी ने संगठित रहने और हमेशा जागरूकता बनाए रखने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि/वक्ता सुनील कौशल महाराज ने कहाकि सामाजिक चेतना बहुत जरूरी है। गजरौला क्षेत्र में बंगाली कॉलोनी कंजा हरैया स्थित माला बाजार में संजय गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। गोयल कॉलोनी के ग्राम प्रधान उत्तम दयाल, गजरौला सहराई के ग्राम प्रधान पिचहत्तर सिंह, इटोरिया के ग्राम प्रधान निरंजन लाल वर्मा, पिपरिया भजा के पूर्व प्रधान सुखलाल कश्यप, भाजपा कार्यकर्ता प्रेम नारायण, सत्येंद्र, जीवन हलदर, प्रेमशंकर, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दीप प्रज्ज्वलन के बाद वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक जागरूकता एवं संगठनात्मक मजबूती पर विचार रखे। आयोजन में संजय गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की भूमिका रही। सम्मेलन में विभाग संघचालक ओमप्रकाश, विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार, सह विभाग प्रचारक अमित कुमार, जिला प्रचारक दुष्यंत कुमार, महामंडलेश्वर बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद, ललित कुमार, ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा, नगर संघ चालक प्रदीप नवरंग, नगर प्रचारक कुलदीप कुमार, अभिजीत सरकार, विधान चंद्र मित्र,विष्णु, वरूण, स्वतंत्र देवल, केशव वैशय, मिलाप सिंह, अजय गुप्ता, दयाराम, राहुल गजवानी, नरेश कुमार, राकेश मौर्य, संजीव कुमार, हिमांशु कन्नौजिया आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




