वीर सावरकर से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए
पीलीभीत में मेरा युवा भारत द्वारा वीर सावरकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवा-युवतियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी लक्ष्मीकांत शर्मा ने वीर सावरकर की जीवनी के बारे में बताया, जबकि तीर्थदेव शर्मा ने कविता के माध्यम से उनके साहस का वर्णन किया। सुमित जैसवार ने सेल्युलर जेल की कहानी साझा की।

पीलीभीत। मेरा युवा भारत की ओर से जिला पुस्तकालय में वीर सावरकर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवा-युवतियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जयंती कार्यक्रम में समाजसेवी लक्ष्मीकांत शर्मा ने विद्यार्थियों को वीर सावरकर की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रसेवा, संघर्ष एवं बलिदान का अद्भुत उदाहरण है, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। तीर्थदेव शर्मा ने कविता के माध्यम से वीर सावरकर जी के साहस एवं त्याग की गाथा को प्रस्तुत किया। सुमित जैसवार ने सेल्युलर जेल की कहानी को विस्तार से बताते हुए कहा कि किस प्रकार अंग्रेजों ने वीर सावरकर जी को कैद किया और उन्हें अमानवीय यातनाएं एवं अत्याचार सहने पड़े।
उन्होंने युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद रखने का संदेश दिया। अंत में जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने आभार जताया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


