बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पूरनपुर में पूर्व सांसद वरुण गांधी की टीम की बैठक हुई, जिसमें उनके सचिव कमलकांत का स्वागत किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई। जनहित कार्यों में तेजी लाने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की

पूरनपुर। नगर के एक होटल में पूर्व सांसद वरुण गांधी की टीम की बैठक हुई। इसमें पहुंचे वरुण गांधी के निजी सचिव कमलकांत का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इस दौरान टीम को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाने, जनहित के कार्यों में गति लाने और मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंथन किया गया। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।