आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद जमकर हंगामा, सड़क जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - वाल्मीकि समुदाय के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण मोहल्ला नखासा में हंगामा हुआ। समुदाय के युवा की सोशल मीडिया पर टिप्पणी से नाराज सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद जमकर हंगामा, सड़क जाम

वाल्मीकि समुदाय के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मोहल्ला नखासा में हंगामा हो गया। समुदाय विशेष के युवक द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से नाराज वाल्मीकि समुदाय के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। नखासा से जुलूस निकालकर गैस चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी समेत दो थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस मामले में थाना सुनगढ़ी में वाल्मीकि समुदाय के युवक की तहरीर पर वसीम रजा उर्फ मिस्टर पीलीभीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने भी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों से बातचीत की। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द उसको गिरफ्तार कर जल भेज दिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।