व्यापार मंडल ने राहगीरों को स्टाल लगाकर पिलाया शरबत

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - अमरिया में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भीषण गर्मी के कारण राहगीरों और मुसाफिरों को शीतल जल और शरबत पिलाया। सभी लोगों ने राहत महसूस की। व्यापार मंडल अध्यक्ष असगर अली ने बताया कि ऐसे आयोजन समय-समय पर किए जाते हैं। इस मौके पर कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

व्यापार मंडल ने राहगीरों को स्टाल लगाकर पिलाया शरबत

अमरिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार को नगर में राहगीरों और मुसाफिरों को शीतल जल व शरबत पिलाया गया, जिसमें सभी लोगों ने शीतल जल व शरबत पीकर भीषण गर्मी में चैन की सांस ली। प्रत्येक राहगीर को शर्बत का वितरण किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष असगर अली ने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर व्यापार मण्डल द्वारा किए जाते हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष असगर अली, इमरान कादरी, कौशल गुप्ता, मो तारिक रजा, जहीर मलिक, विकास यादव, अंकुश गुप्ता, तौकीर अहमद, चेतराम प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।