माशिसं ने समस्याएं निस्तारित करने की मांग उठाई

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत के शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय में ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में वेतन, पेंशन, और आयकर संबंधी मुद्दों का समाधान करने की अपील की गई। माशिसं ने चेतावनी दी है कि यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

माशिसं ने समस्याएं निस्तारित करने की मांग उठाई

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा व वरिष्ठ सदस्य सतीश चंद्र गंगवार ने डीआईओएस कार्यालय में ज्ञापन देकर समस्याएं निस्तारित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि डीए के अवशेष के भुगतान करने, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बिलसंडा के शिक्षक सत्य पाल के नवंबर माह का वेतन, आयकर संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए सीए की नियुक्ति, जहानाबाद इंटर कॉलेज जहानाबाद के सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्रधानाचार्य सतीश चंद्र गंगवार के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन, सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम भारती के पेंशन प्रकरण के संबंध में कार्रवाई की मांग की गई।

माशिसं ने मांगें पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।