मंडी समिति में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह

Mar 01, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - पीलीभीत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कृषि उत्पादन मंडी समिति में विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। 4700 से अधिक आवेदन पत्र ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। विवाह समारोह की तारीखें 11 मार्च से 12 मार्च तक निर्धारित की गई हैं।

मंडी समिति में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह

पीलीभीत, संवाददाता। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारियां शुरू करा दी गईहै। यह विवाह कृषि उत्पादन मंडी समिति में कराए जाएंगे। वर्तमान वित्तीय वर्ष के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के तहत ऑनलाइन माध्यमों से 4700 से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इन आवेदन पत्रों का अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन कराया जा रहा है। ताकि पात्रों को ही योजना का लाभ मिल सके। कई स्तरों पर आवेदन की चेकिंग की जा रही है। बोर्ड परीक्षा होने की वजह से विवाह स्थल में बदलाव किया गया है। अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह का आयोजन कृषि उत्पादन मंडी समिति में किया जाएगा।

इसके लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने स्थल का निरीक्षण कर लिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन बिश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारी की जा रही है। इन विवाह समारोह की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। 11 मार्च को मरौरी और बरखेड़ा, 12 मार्च को बिलसंडा और बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र के वर-वधु का विवाह संपन्न कराया जाएगा। नौ और दस मार्च को पूरनपुर और अमरिया आदि के विवाह समारोह कराने पर मंथन किया जा रहा है। अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति में विवाह करने के लिए पर्याप्त स्थान है। पार्किंग की कोई दिक्कत नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।