Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsUttar Pradesh Review Meeting on Development Authority Irregularities
लंबित विकास कार्यों के निस्तारण में देरी न हो : कुंवर महाराज सिंह

लंबित विकास कार्यों के निस्तारण में देरी न हो : कुंवर महाराज सिंह

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की समिति ने विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद और नगर निगमों में अनियमितताओं की समीक्षा की। सभापति कुंवर महाराज सिंह ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता के प्रति जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कूड़ा प्रबंधन, पेयजल और स्वच्छता पर भी चर्चा हुई।

Jan 10, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों, नगर निगमों में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने, जांच किये जाने सम्बन्धी समिति के सभापति कुंवर महाराज सिंह ने पीलीभीत और शाहजहांपुर जनपद के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिशा निर्देश दिए गए। कहा कि लंबित विकास कार्यों को जल्द निस्तारित कर कराएं। सभापति कुंवर महाराज सिंह ने समिति के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही एवं जिम्मेदारी को सुनिश्चित करना है। कार्यों को जल्द निस्तारित कराना और विभागीय प्रक्रियाओं को सरल बनाएं। समिति एवं सरकार की मंशा के अनुरूप समस्त विभागीय अधिकारी जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं।

बैठक में सभापति ने नगर निगम, नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत, आवास विकास परिषद के कार्यों के अंतर्गत विभागीय बजट, आय-व्यय की स्थिति, आय बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास, कूड़ा प्रबंधन, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने, नगर क्षेत्र में जल निकासी, कूड़ा प्रबंधन, पेयजल के संबंध में की गई कार्यवाही पर चर्चा की गई। इन विभागों की जिले में भूमि की यथास्थिति और अवैध निर्माण के विरुद्ध की गई कार्यवाही, नपं/नपा द्वारा नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं मॉडल के रूप में विकसित किये जाने के लिए उठाये गये कदम पर मंथन किया गया। आय-व्यय का लेखा-जोखा दिया गया। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने समिति का आभार जताया और दिए गए सुझावों, मार्गदर्शन पर क्रियान्वयन कराने का भरोसा दिया। बैठक के बाद लोनिवि के गेस्टहाउस में समिति ने पात्र/जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। समिति के सदस्य एमएलसी डॉ.हरि सिंह ढिल्लो, एमएलसी डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी विजय बहादुर पाठक तथा हरि प्रताप सिंह समिति अधिकारी, कपिल श्रीवास्तव निजी सचिव, अभिषेक पाण्डेय सहायक समिति अधिकारी, रविपाल सिंह अपर निजी सचिव, अर्चित वाजपेयी वृत्त लेखक शामिल रहे। लखनऊ तलब किए आवास विकास परिषद के अधिकारी साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन, स्वच्छ पेयजल, निर्माण कार्य आदि के संबंध में नगर निगम/नगर पालिका द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी के बाद सभापति कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जाए। विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। सभापति ने जिला पंचायत, आवास विकास परिषद, नगर पालिका आदि संबंधित समस्त विभागों के कार्यों की समीक्षा भी की। समिति ने आवास विकास परिषद के अधिकारी ने संतोषजनक उत्तर न देने कारण लखनऊ तलब किया। सभापति ने निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस भव्य रूप में मनाया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाए समिति के सभापति ने सर्दी में नियमित सार्वजनिक अलाव व्यवस्था के लि ए निर्देशित किया। कहा इसमें लापरवाही न हो। जिला पंचायत द्वारा संचालित विद्यालय में साफ सफाई, विद्युत, प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्था कराई जाए। नगर निकायों के ओवरहेड टैकों को वर्ष में दो बार साफ कराएं और पार्कों को निखारने के लिए कहा। बाघिन के साथ दिखे शावक भी समिति सदस्यों ने पालिकाध्यक्ष डा.आस्था के आग्रह पर पालिका परिसर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। यहां बार एसो के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, नगराध्यक्ष भाजपा इंद्रेश चौहान, अंबरीश शर्मा मौजूद रहे। इससे पूर्व समिति सदस्यों को जंगल भ्रमण के दौरान एक बाघिन के साथ दो शावक दिखने से सभी रोमांचित हो उठे। समीक्षा बैठक में ये जनप्रतिनिधि और अफसर रहे उपस्थित बैठक में जिपं अध्यक्ष डॉ.दलजीत कौर, नपा अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, एसपी अभिषेक यादव, एडीएम विरा. प्रसून द्विवेदी, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, मनरेगा उपायुक्त हेमंत यादव,डीपीआरओ रोहित भारती, डीडीओ संजय कुमार समेत निकायों के ईओ समेत शाहजहांपुर के अधिकारी भी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;