Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsUttar Pradesh Pre-Board Exams Start January 13 41 821 Students Registered
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं आज से

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं आज से

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 13 जनवरी से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में 41821 बच्चे पंजीकृत हैं। 22 जनवरी तक चलने वाली ये परीक्षाएं नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएंगी। सभी स्कूलों में तैयारी पूरी कर ली गई है।

Jan 13, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 13 जनवरी से शुरू हो रही हैं। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को कड़ी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। जनपद भर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से होना निश्चित है। इसमें कुल 41821 बच्चे पंजीकृत है, जिसमें हाइस्कूल में 23241 और इंटर में 18580 बच्चे है। वर्तमान में 189 कॉलेज है। इससे पूर्व जनपद भर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं कल 13 जनवरी से सुबह 10 बजे से 1:15 तक होगी। ये परीक्षाएं 22 जनवरी तक चलेगी।

पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। जिले भर के सभी माध्यमिक स्कूलों और कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सीटिंग प्लान लगाकर मुख्य द्वार पर चस्पा कर दिया गया है। ताकि सीटिंग प्लान के अनुसार ही परीक्षार्थी पेपर दे सकेंगे। सभी कॉलेजों में पेपर और कापियां पहले ही पहुचाई जा चुकी है। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं 13 जनवरी से शुरू हो रही है। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्य को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। प्री बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी। प्री बोर्ड परीक्षाओं की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। आंतरिक सचल दल भी पूरी तरह से सक्रिय रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;