जरूरतमंदों को उपचार के लिए सरकारी कोष से मिले 14.10 लाख
Pilibhit News - मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सदर तहसील में जरूरतमंदों को इलाज के लिए 14.10 लाख रुपये की सहायत राशि जारी की गई है। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की पहल पर विभिन्न लोगों को आर्थिक सहायता दी गई, जिसमें ललौरीखेड़ा के रिहान को 2.50 लाख और अन्य को भी धनराशि आवंटित की गई।

पीलीभीत। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जरूरतमंदों को इलाज के लिए सदर तहसील में 14.10 लाख की सहायत राशि जारी हुई है। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की पहल पर ललौरीखेड़ा के रिहान को 2.50 लाख , बशीर खां मोहल्ला के अनुज राठौर को तीस हजार, जहानाबाद के संजीव कुमार गुप्ता को 1.50 लाख, वल्लभनगर की नेहा को पांच लाख, ललौरीखेडा के यशवंत गंगवार को 1.30 लाख और ललौरीखेडा के ही बांके बिहारी को 3.50 लाख मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिलाई गई। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि मार्च माह में कुल 14.10 लाख की धनराशि आवंटित कराई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


