अब प्रशासक के रूप में प्रधान संभालेंगे ग्राम पंचायत की बागडोर
Pilibhit News - पीलीभीत। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी सौंप दी है। पंचायती राज विभाग से आदेश जारी किया जाएगा। जिलेभर में 720 ग्राम पंचायतें संचालित की जा रही हैं। ग्राम प्रधान प्रशासक के रूप में काम करेंगे।

पीलीभीत। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को पूरा हो रहा है। इन ग्राम पंचायतों का संचालन करने के लिए मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी सौंप दी है। ग्राम प्रधान को प्रशासन बनाने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया गया है। अभी पंचायती राज विभाग से आदेश जारी किया जाएगा।
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल
त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत शामिल हैं। ग्राम पंचायतों का पांच साल का कार्यकाल 26 मई को पूरा हो रहा है। ऐसे में ग्राम पंचायतों के प्रधानों का एक दिन का कार्यकाल बचा है। ऐसे में ग्राम पंचायतों में विकास कार्य को अनवरत जारी रखने के लिए ग्राम पंचायत के प्रधानों को प्रशासक के रूप में रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों के प्रशासन बनने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। अब पंचायती राज विभाग आदेश जारी करेगा।
प्रशासक के रूप में ग्राम प्रधान
अभी तक ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी को प्रशासक बना दिया जाता था। जिलेभर में 720 ग्राम पंचायतें संचालित की जा रही है, जहां पर सरकार की विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। अब ग्राम प्रधान प्रशासक के रूप में काम करते हुए नजर आएंगे। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि अभी तक ग्राम पंचायत कार्यकाल समाप्त का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश प्राप्त होने के बाद नए नियमों के अनुरूप काम किए जाएंगे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


