गांव से 15 मीटर की दूरी पर रह गई नदी, घरेलू सामान समेट रहे लोग

गांव से 15 मीटर की दूरी पर रह गई नदी, घरेलू सामान समेट रहे लोग

संक्षेप:

Pilibhit News - शारदा नदी के कटान के कारण ध्रुव कॉलोनी अब महज 15 मीटर दूर रह गई है। गांव के लोगों का घर खतरे में है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं आई। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे सुरक्षित स्थान पर जाने की...

Sep 07, 2025 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

शारदा नदी की ओर से तेजी के साथ हो रहे कटान के बाद अब ध्रुव कॉलोनी से नदी महज 15 मीटर के दायरे में रह गई है। नदी के निशाने पर गांव के ही एक व्यक्ति का घर आ गया है। कटान को ग्रामीण बेवश आंखों से होता देख रहे है। इसके बाद भी अभी तक गांव के लोगों की सुध लेने के लिए प्रशासन अथवा जनप्रतिनिधि की ओर से कोई नहीं पहुंच सका है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। गत दिनों शारदा का जलस्तर बढ जाने से तहसील क्षेत्र के गांव शास्त्रीनगर, सिद्धनगर, हजारा और ध्रुव कॉलोनी के अलावा खिरकिया बरगदिया में पानी भर गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब गांवों से पानी पास हो गया है। इसके बाद शारदा ने पानी कम होते ही गांव ध्रुव कॉलोनी में कटान तेजी के साथ शुरु कर दिया था। एक दिन पहले नदी सौ मीटर के दायरें में गांव से थी तो शनिवार को यह फासला महज दा मीटर का रह गया। नदी कृषि भूमि का सफाया कर गांव की ओर बढ रही। इससे गांव पर भी खतरा मंडराने लगा है। गांव के लोगों ने घरेलू सामान को एकत्र कर लिया और सुरक्षित ठिकाने पर जाने की तैयारी में जुट गए है। गांव के प्रधानपति लल्लन ने बताया कि नदी कम ही दूरी पर गांव से है। कटान करते हुए नदी ने जहां गांव को निशाना बना लिया तो वहीं बब्बन का घर सामन आ गया है। नदी किसी समय भी उनके घर का सफाया कर सकती है। नदी के कटान को लेकर गांव के लोग मौके पर ही मौजूद रहकर लोगों को सावधान कर रहे है। कटान की विभीषिका को आंखों से देखकर भी वह कुछ नहीं कर पा रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे कटान और समस्या के बाद भी अभी तक कोई जिम्मेदार गांव नहीं आया है। ऐसे में उन लोगों के सामने अब खाने के भी लाले पडने लगे है।