ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतधार्मिक स्थल पर तीन फिट तक कराया जाएगा पक्का निर्माण

धार्मिक स्थल पर तीन फिट तक कराया जाएगा पक्का निर्माण

सिमरिया मोड़ पर निर्माणाधीन धार्मिक स्थल के पिलर अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिए थे। उग्र ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। एसडीएम के...

धार्मिक स्थल पर तीन फिट तक कराया जाएगा पक्का निर्माण
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSat, 24 Oct 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

पूरनपुर। हिन्दुस्तान संवाद

सिमरिया मोड़ पर निर्माणाधीन धार्मिक स्थल के पिलर अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिए थे। उग्र ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। एसडीएम के समक्ष दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई जिसमें धार्मिक स्थल पर तीन फीट तक निर्माण की अनुमति दी गई।

नगर के सटी ग्राम पंचायत सिमरिया मोड़ के पास पुराना धार्मिक स्थल है। बुधवार रात अराजक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर चल रहे निर्माण के पिलर गिरा दिए थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की थी। एसडीएम और सीओ सहित कोतवाल ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। इस दौरान एक व्यक्ति के खिलाफ ग्रामीणों ने अधिकारी से शिकायत करते हुए निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया था। आरोप प्रत्यारोप के बाद गुरुवार की शाम एसडीएम के समक्ष दोनों पक्षों के लोगों की वार्ता हुई।

इसमें धार्मिक स्थल पर दो फिट तक ईंट की बाउंड्री और इसके ऊपर एक फिट की जाली लगाने पर सहमति बनी। इसपर दोनों पक्षों के लोग तैयार हो गए। दोनों पक्षों के समझौते के बाद मामला रफा दफा कर दिया गया। शुक्रवार को धार्मिक स्थल पर बाउंड्री बनाने के लिए निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया की तीन फिट निर्माण का समझौता दोनों पक्षों में हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें